TMKOC से पलक सिंधवानी का पत्ता कटते ही हुई इस हसीना की एंट्री, अब सोनू के किरदार जीतेंगी फैंस का दिल

Khushi Mali replaces Palak Sindhwani in TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अभी हाल ही में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने शो को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद मेकर्स ने इस नई हसीना को अप्रोच किया है। आइए देखते हैं।

Khushi Mali replaces Palak Sindhwani in TMKOC: सोनी टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। यह हंसी-ठिठोली वाला शो लंबे समय से टीवी पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से यह शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक के बाद एक पुराने किरदार शो को अलविदा कह रहे हैं। अभी हाल ही में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने भी निर्माता पर कई आरोप लगाते हुए शो को टाटा-बाय -बाय कह दिया है। इससे पहले भी असित मोदी (Asit Modi) के ऊपर कई इल्जाम लग चुके हैं। खैर! इस बीच अब खबर आ रही है कि सोनू के किरदार के लिए मेकर्स ने नई हसीना को अप्रोच किया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Khushi Mali replaces Palak Sindhwani in TMKOC

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने शो को अलविदा कह दिया है। ऐसे मे मेकर्स ने सोनू के किरदार को अदा करने के लिए नई हसीना को अप्रोच किया है। इटाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल खुशी मली को सोनू के किरदार के लिए अप्रोच किया है। बता दें की खुशी मली को आखिरी बार साझा सिंदूर में देखा गया था और अब वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार प्ले करने के लिए पूरे तरीके से तैयार है।

End of Feed