टीवी मसाला

Anupama: बड़ी आध्या बन अनुज-अनुपमा के नाक में दम करेगी ये हसीना, एंट्री के साथ लाएगी ट्विस्ट

TV Actress Will Play New Adhya in Anupama: सीरियल अनुपमा में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाले हैं ऐसे में कई नए स्टार्स की कहानी में एंट्री होगी। अब खबर मिली है कि बड़ी आध्या का किरदार निभाने के लिए मेकर्स को एक्ट्रेस मिल गई है जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

TV Actress Will Play New Adhya in Anupama

TV Actress Will Play New Adhya in Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के लीप को लेकर कई बड़ी खबरें दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। टीआरपी के खातिर मेकर्स ने कहानी में 15 साल के लीप लाने का फैसला किया है। ऐसे में लीप के बाद कहानी में क्या नए ट्विस्ट और किरदार आने वाले हैं इसकी जानकारी किसी को भी नहीं मिली है। इन सब खबरों के बीच एक मीडिया पोर्टल ने दावा किया है की शो में बड़ी आध्या का किरदार निभाने वाली हसीना को मेकर्स ने ढूंढ निकाला है, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल अनुपमा (Anupama) में 15 साल लीप आने के बाद चोटी आध्या का किरदार निभा रहीं औरा भटनागर कहानी से एग्जिट लेंगी। ऐसे में हर कोई यह जानने के लिए उत्सुकता की बड़ी आध्या का किरदार कौन निभाएगी? अब फैंस का इंतजार शायद खत्म हो गया है, रिपोर्ट्स सामने आई है की टीवी एक्ट्रेस अलिशा परवीन (Alisha Parveen) यह किरदार निभाएंगी। अलिशा वेब सीरीज स्कूल फ्रेंड में नजर आई थी जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी हिट रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

बात दें अलिशा सीरियल उडारियां में भी नजर आ चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की इस किरदार को टीवी हसीना कैसे दर्शकों के सामने लाएंगी। कहानी की बात करें तो अनुपमा और अनुज की शादी से पहले आशा भवन में आग लग जाएगी। ऐसे में प्रोमो यह दिखाया गया की आध्या के ऊपर आग में लिपटी छत गिर जाती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article