एक्टिंग के लिए Farrhana Bhatt को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, परिवार से तोड़ा नाता, बोलीं- 'सबसे बड़ा जोखिम..'

Farrhana Bhatt On Family: एक्ट्रेस फरहाना भट्ट की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही हैं। फरहाना जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाली हैं। उससे पहले फरहाना ने बताया कि सपनों के लिए उन्होंने क्या कीमत चुकाई है।

Farrhana Bhatt On Family: रियलिटी शो बिग बॉस 19 ने फरहाना भट्ट की किस्मत बदलने का काम किया है। इस शो में फरहाना फर्स्ट रनरअप रहीं। शो के जरिए फरहाना की पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। इंस्टाग्राम पर फरहाना का मिलियन में लोग फॉलो करते हैं। लोगों को फरहाना का तेज तर्रार अंदाज काफी पसंद आया और लोगों के प्यार के साथ टैलेंट के दम पर ही वह टीवी इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही हैं, लेकिन फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) को इस फेम के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। फरहाना ने बताया है कि सपनों के बदले उन्हें अपना परिवार छोड़ना पड़ा है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : वट सावित्री के बाद अभिरा-अरमान की होगी मौत, धांसू ट्विस्ट के साथ आएगा Leap?)

farrhana bhatt

farrhana bhatt (photo credit- instagram)

    फरहाना भट्ट ने परिवार से तोड़ा नाता

    फरहाना भट्ट खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाली हैं। इन दिनों वह केपटाउन इस शो की शूटिंग करने गई हैं। अब फरहाना ने IANS से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। फरहाना ने बताया कि उनकी लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क था कि उन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया था। फरहाना ने इस बातचीत में कहा कि, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क यह था कि मैंने अपने सगे रिश्तेदारों से पूरी तरह रिश्ता तोड़ लिया था। बात यहां तक पहुंच गई थी कि मैंने उनसे कह दिया कि आप पब्लिकली ऐलान कर सकते हैं कि इस लड़की का हम लोगों से कुछ लेना देना नहीं है। ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क था। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 के सेट पर पैपराजी को देख चिल्ला पड़ीं Bharti Singh, तलाक की फेक खबरों से हुईं नाराज?)

    farrhana bhatt (photo credit- instagram)

      फरहाना भट्ट ने खुद को किया अकेला

      फरहाना भट्ट ने आगे बताया कि जब आप अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे होते हो तो आपको खून के रिश्तों से बहुत ज्यादा उम्मीदें होती हैं। आपको लगता है कि वो आपका जरूर सपोर्ट करेंगे, लेकिन जब आपके आसपास सच में कोई नहीं होता और सिर्फ आप-आपकी मां होती है। आप उस स्थिति में परिवार से रिश्ते तोड़ रहे होते हो। फरहाना भट्ट ने अपने अकेलेपन का भी खुलासा किया और बताया कि उन्होंने काफी कम समय में ही तय कर लिया था कि अब वह हमेशाअकेली रहेंगी। वह अपने सपनों को नहीं छोड़ेंगी। ये फैसला फरहाना के लिए सबसे बड़ा रिस्क साबित हुआ।

      End of Feed