Khatron Ke Khiladi 14 में जलवा बिखेरेगा YRKKH का ये हैंडसम हंक, नाम सुन सातवें आसमान पर होगी खुशी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Star To Participate In Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश जारी है। हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक स्टार का नाम भी इसके लिए सामने आया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Star To Participate In Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के दमदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन के साथ टीवी पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए भी मेकर्स ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां तक कि शो के लिए कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिसमें मुनव्वर फारूकी से लेकर मन्नारा चोपड़ा तक शामिल हैं। वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक हैंडसम हंक का नाम भी सामने आया है। ये नाम सुनकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच सकती है।

End of Feed