Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी अब हर बीतते एपिसोड के साथ और भी दिलचस्प और रोमांचक होता जा रहा है। बता दें कि अब तक शो से शिल्पा शिंदे और कृष्णा श्रॉफ एलिमिनेट हो चुके हैं, लेकिन जल्द ही ये दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापस नजर या सकते हैं। खैर, अब शो का एक नए प्रोमो सामने आया है, जहां कंटेस्टेंट 'केकेके रोस्ट' सेशन में एक-दूसरे पर कटाक्ष करते नज़र आएंगे। इसी सेशन के दौरान शालीन भनोट (Shalin Bhanaut), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की बेरोजगारी का मजाक उड़ा देते हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए प्रोमो में देख सकते हैं कि अभिषेक कुमार शालीन भनोट को रोस्ट करना शुरू कर देते हैं। बिग बॉस 17 फेम अभिनेता पर कटाक्ष करते हैं और टिप्पणी करते हैं, "शालीन भाई ने मुझे इतना ज्ञान दिया कि मैंने इनका एक नाम रख दिया। बताऊं क्या। ज्ञान-दु।" इसके बात भनोट भी उडारियां अभिनेता को रोस्ट करते हैं। बिग बॉस 16 फेम से कहते हैं, "अभिषेक, तू ने काफी काम किया है लेकिन फिर भी लगता तू बेरोजगार है, खतरों के खिलाड़ी छोड़ मेरे भाई, मेरा ड्राइवर बन जा उसमें ज्यादा पगार है।"
बता दें कि आने वाले एपिसोड में शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच भी काफी बहस देखने को मिलेगी। साथ ही, खतरों के खिलाड़ी 14 काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि मेकर्स अगले सप्ताह एक-एक कप्तान बनाने वाले हैं। जिसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस तरह से अपनी टीम को आगे ले जाएगा।
