Neil Bhatt Breaks Silence On Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का खतरों से भरा शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने हर सीजन के साथ टीवी की दुनिया में जमकर धूम मचाता है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की भी शुरुआत जल्द ही होने वाली है, जिसके लिए मेकर्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खास बात तो यह है कि अभी से ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो गई है। रोहित शेट्टी के शो को लेकर खबर आई थी कि इसमें नील भट्ट (Neil Bhatt) भी हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं अब उन्होंने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 की रौनक बढ़ाएगी 'पंड्या स्टोर' की ये हसीना, हुस्न और अदाओं के साथ करेगी खतरों का सामना
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' में ऐश्वर्या शर्मा ने हिस्सा लिया था। इसके बाद बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट (Neil Bhatt) ने साथ में एंट्री की थी। इसके बाद नील भट्ट का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) से जुड़ने लगा। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना था कि एक्टर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। नील भट्ट ने इस सिलसिले में कहा, "मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि ऑफर आते और जाते रहते हैं। जब तक कुछ कंफर्म नहीं हो जाता, मैं कुछ नहीं कह सका। बिग बॉस करना भी 'खतरों के खिलाड़ी' शो से कम नहीं था और मैं अपनी जिंदगी में खुद ही एक खिलाड़ी हूं।"
बता दें कि 'बिग बॉस 17' में नील भट्ट (Neil Bhatt) की गेम ज्यादा उभर कर सामने नहीं आई थी। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में हाथ आजमाएं। लेकिन वह शो में दिखेंगे या नहीं, इसपर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
