Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स इस बार शो को पहले से ज्यादा मुश्किल बनने वाले हैं। इसका साफ मतलब है कि इस बार शो पर पहले से ज्यादा खतरनाक स्टंट होंगे। हर बार की तरह इस बार शो केपटाउन में शूट नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल शो थाईलैंड या जॉर्जिया में शूट होगा। फैंस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Khatron Ke Khiladi 14 (credit Pic: instagram)
इस शो में शामिल होने के लिए कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो में अभिषेक कुमार, निमृत कौर अहलूवालिया, मन्नारा चोपड़ा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हन, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मनस्वी ममगई, जिया शंकर, शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, हेली शाह, फिरोजा खान उर्फ खानजादी समेत कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस शो का हिस्सा बनता है।
ये हैं खतरों के खिलाड़ी का सबसे महंगा कंटेस्टेंट
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन खान खतरों के खिलाड़ी के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स है। फिल्मबीट की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने एक्टर को इस शो के लिए अप्रोच किया है। एक्टर को ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर आखिरी बार 'जब मिला तू' में ईशा सिंह और प्रतीक सहजपाल के साथ नजर आए थे। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग मई महीने के बीच में होगी और शो जून महीने में ऑनएयर होगा। मेकर्स ने अभी कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।
