Imlie Actor Gashmeer Mahajani To Enter In Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने हर बार ही टीवी की दुनिया में खूब धूम मचाई है। 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन की तैयारी भी जोरों-शोरों पर चल रही है। अभी तक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो के लिए कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें मुनव्वर फारूकी से लेकर सनाया ईरानी तक का नाम शामिल है। वहीं हाल ही में रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए एक और नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें: KKK14: टीवी का ये एक्टर बना रोहित शेट्टी के शो का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट, वसूली मुंह मांगी फीस
ई-टाइम्स की रिपोर्टस के मुताबिक, 'इमली' (Imlie) एक्टर गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) इस साल 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि गश्मीर महाजनी को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया था। दोनों के बीच बातचीत भी हो चुकी है, साथ ही गश्मीर महाजनी की सीट भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए लगभग पक्की हो चुकी है। हालांकि इस मामले पर अभी तक गश्मीर महाजनी और 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।
बता दें कि गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) को 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) के लिए बीते साल भी अप्रोच किया गया था, लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इससे पहले उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' में हाथ आजमाया था, जहां उन्होंने अपने डांस से सबको खूब दीवाना बनाया था। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो शो में मन्नारा चोपड़ा, सनाया ईरानी, नील भट्ट और मुनव्वर फारूकी जैसे कई स्टार्स नजर आ सकते हैं। शो की शूटिंग जून या जुलाई तक शुरू हो सकती है।
