Exclusive: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' चर्चा में बना हुआ है। फैंस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स शो के लिए सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। गश्मीर महाजनी खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपना डेली रुटीन शेयर किया है। एक्टर ने बताया कि खतरों की खिलाड़ी के लिए अपनी फिजिक्ल स्ट्रेंथ पर ध्यान दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपना डेली रुटीन शेयर किया है।
Gashmeer Mahajani (credit Pic: instagram)
ये भी पढ़ें-Kundali Bhagya में सना सैयद को रिप्लेस करेंगी ये मराठी एक्ट्रेस! निभाएंगी पलकी का लीड रोल
एक्टर ने कहा, मैं अपनी नई जर्नी के लिए काफी उत्साहित हूं। मैं अपने डर से लड़ने के लिए तैयार हूं। मैंने रोहित शेट्टी के शो के लिए अपना रुटीन बदल दिया है। मैं नए टाइम जोन में खुद को ढालने की कोशिश कर रहा हूं। मैं कभी भी अपना वर्कआउट मिस नहीं करता हूं भले ही मेरे दिन कितना ही लंबा हो।
गश्मीर ने शुरू की खतरों के खिलाड़ी 14 की ट्रेनिंग
मैं अपने दिन की शुरुआत सुबह 4:30 बजे वर्कआउट से करता हूं। इसके बाद मैं अपने शेड्यूल के हिसाब से काम करता हूं। मैं रात 10 बजे तक शो जाता हूं। अगर कभी लेट हो भी जाए तो मैं अपना वर्कआउट समय से शुरू करता हूं। मैं खतरों से लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं। गश्मीर ने कहा, मेरे लिए अपने परिवार से इतने दिनों के लिए दूर रहना मुश्किल है। मुझे सबसे ज्यादा अपनी बेटे की याद आता है। मैं खुद को मेंटली तैयारी कर रहा हूं। मैं अपनी फिजिक्ल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दे रहा हूं। मेकर्स मई महीने में शो की शूटिंग शुरू करेंगे।
