KKK 13: रोहित रॉय खतरों के खिलाड़ी 13 में हुए बुरी तरह चोटिल, छोड़ना पड़ सकता है शो!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 26, 2023, 11:04 AM IST

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स केपटाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित रॉय सेट पर बुरी तरह से चोटिल हो गए है। फिलहाल एक्टर का इलाज केपटाउन में चल रहा है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी के चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। इस बार का शो काफी धमाकेदार होने वाला है। रोहित ने इस बार खतरों का लेवल पहले से बढ़ा दिया है। रोहित बोस रॉय, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अरजित तनेजा समेत कई स्टार्स ने इस बार खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लिया है। शो के कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रहे हैं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर रोहित रॉय खतरों के खिलाड़ी के सेट पर बुरी तरह से चोटिल हुए है।

rohit roy

Rohit Roy (credit pic: instagram)

रोहित को ये चोट खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर लगी। एक्टर को स्टंट करने के दौरान चोट आई है। केपटाउन में रोहित का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स में दांवा किया गया है कि एक्टर को ठीक होने में समय लगेगा जिसकी वजह से वो भारत वापस आ सकते हैं।

End of Feed