Keith Sequeira and Rochelle Rao: टीवी के फेवरेट कपल में से एक कीथ सिकेरा ( Keith Sequeria) और रोशेल राव ( Rochelle Rao) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बिग बॉस 9 फेम कीथ और रोशेल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। अपनी इसी खुशी को जाहिर करते हुए कपल ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के बाद लोगों ने कॉमेंट में बधाई देनी शुरू कर दी। स्टार कपल के घर एक अक्टूबर रविवार के दिन बेटी ने दस्तक दी है।
बिग बॉस 9 के घर से एक दूसरे के जीवन साथी बनने वाले कीथ सिकेरा और रोशेल राव आज पैरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर 1 अक्टूबर को बेटी ने जन्म दिया है। कुछ देर पहले कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। वह 1 अक्टूबर था जब यह जोड़ा अपनी नन्ही राजकुमारी के माता-पिता बने। इस खुशी को अपने प्रशंसकों, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ साझा करते हुए, कीथ और रोशेल ने लिखा, "सबसे बड़े आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया करते हैं। हमारी छोटी लड़की, बेबी सिकेरा का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ। आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद दोस्तों। मैंने इस बच्चे के लिए प्रार्थना की, और प्रभु ने मुझे वह दिया जो मैंने उससे मांगा था। कपल की पोस्ट पर वाहबिज दोराबजी, तन्वी ठक्कर, सारा खान ने बधाई दी।
