Kaun Banega Crorepati 14 Episode 50 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति 14 में गुरुवार 13 अक्टूबर को हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट बैठे थे। बुधवार की रोल ओवर कंटेस्टेंट स्नेहा चौहान तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर वापस लौटी। उन्होंने वीडियो कॉल ए फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। उनके दोस्त ने गलत जवाब दिया। स्नेहा के जाने के बाद अमित सिन्हा हॉटसीट पर बैठे। अमित शो से एक लाख 60 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। तीन लाख 20 हजार रुपए के सवाल में उन्होंने क्विट कर दिया। हालांकि, उन्हें सवाल का जवाब पता था।
KBC 14
स्नेहा चौहान छह लाख 40 हजार रुपए जीत चुकी थीं। उनसे 12वां प्रश्न 12 लाख 50 हजार 50 हजार रुपए का सवाल पूछा- 'किस भारोत्तोलक ने विश्व चैंपियनशिप में सात रजत पदक जीते हैं? सवाल के चार ऑप्शन थे a. कर्णम मल्लेश्वरी b.कुंजरानी देवी c.मीराबाई चानू d.सनमचा चानू। अमिता ने अपनी दूसरी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। उनके दोस्त ने c मीराबाई चानू ऑप्शन बताया। ये गलत जवाब था। इसका सही जवाब था b कुंजरानी देवी।
Kaun Banega Crorepati 14
इस सवाल पर छोड़ा गेम
स्नेहा चौहान के जाने के बाद अमित सिन्हा हॉटसीट पर बैठे थे। उन्होंने नौ सवालों का सही जवाब देकर एक लाख 60 हजार रुपए जीत लिए थे। तीन लाख 20 हजार रुपए के लिए 10वां सवाल था- वाराणसी में इनमें से किस घाट का नाम वहां गंगा से मिलने वाली एक नदी के नाम से मिलता है? इस सवाल के चार ऑप्शन था- a.अस्सी घाट b.तुलसी घाट c.ललिता घाट d.राज घाट। अमित सिन्हा की तीनों लाइफलाइन खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्होंने आखिरी वक्त में गेम क्विट करने का फैसला किया।
Kaun Banega Crorepati
अमिताभ बच्चन ने इस दौरान अपने स्कूल टाइम का एक किस्सा भी शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि नैनीताल स्थित अपने स्कूल में स्विमिंग पूल बनाने के लिए पहाड़ को खोदा था।
