KBC Winner Arrested In Scam: अमिताभ बच्चन के क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में कई लोगों ने लाखों रुपये में पैसे जीते हैं लेकिन इस शो से विनर बनी एक महिला अमिता सिंह तोमर का नाम करोड़ों को घोटाले में आ गया है. अमिता सिंह तोमर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की बड़ौदा तहसीलदार है और वहां अमिता सिंह तोमर की देखरेख में बड़ा घोटाला हुआ है. यहां पर पीड़ितों के लिए आई राहत राशि का बड़ा स्कैम हुआ है. ये घोटाला ढाई करोड़ रुपये का है, जिसके बाद अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
google- photo credit
कौन बनेगा करोड़पति में आई महिला ने किया करोड़ों का घोटाला
जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में श्योपुर जिले में बाढ़ा से पीड़ित लोगों को राहत राशि का वितरण हुआ. आरोप है कि उस समय की तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने लगभग 25 पटवारियों और 100 से ज्यादा दलालों के साथ मिलकर 127 फर्जी खातों में 2.57 करोड़ रुपये की राशि बांट दी थी. ये गड़बड़ी तब सामने आई जब डिप्टी कलेक्टर ने ऑडट की. इस घटना के सामने आने का बाद तुरंद ही मामले पर एक्शन लिया गया और बड़ौदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. मामले की जांच में पता चला कि राहत राशि को रिश्तोदार और जान पहचान वालों को बाढ़ पीड़ित दिखाकर बांट दी गई. इस घोटाले में सिर्फ अमिता सिंह तोमर के साथ तहसील कार्यालय के कर्मचारी और बिचौलियों का नाम भी सामने आया..
गिरफ्तारी से बचने की हुई कई बार कोशिश
बता दें कि अमिता सिंह तोमर गिरफ्तारी से बचने के लिए कई कोशिश कर चुकी है. वह पहले हाई कोर्ट पहुंच गई, जहां पर उनकी जमानत याचिका खारिज हुई. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में SLP के साथ जमानत की अर्जी लगाई, लेकिन वहां भी याचिका खारिज हो गई. अब वह जेल में है और दावा किया जा रहा है कि इस मामले की जांच अभी आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों पर पहुंच सकती है.
