KBC 17: शादी टलने के बाद अब स्पेशल एपिसोड में दिखेंगी स्मृति मंधाना! अमिताभ बच्चन के शो में मनेगा जीत का जश्न

Kaun Banega Crorepati 17 Smriti Mandhana To Appear On Show: अमिताभ बच्चन के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही महिला क्रिकेट टीम की एंट्री होगी, जो सेट पर ही जीत का जश्न मनाती दिखाई देगी।

Kaun Banega Crorepati 17 Smriti Mandhana To Appear On Show: अमिताभ बच्चन के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाया हुआ है। 'कौन बनेगा करोड़पति' हर साल अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर छाप छोड़कर जाता है। इस साल भी अमिताभ बच्चन के शो ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कौन बनेगा करोड़पति 17' को लेकर खबर आई थी कि शो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एंट्री होने वाली है, जो स्पेशल एपिसोड में विश्वकप की जीत का जश्न मनाती नजर आएंगी। लेकिन अब लोगों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता थी कि क्या शो में स्मृति मंधाना की भी एंट्री होगी, जो इन दिनों अपनी शादी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।

smriti mandhana on kbc 17

फोटो क्रेडिट- स्मृति मंधाना इंस्टाग्राम, सोनी टीवी इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कौन बनेगा करोड़पति 17' (Kaun Banega Crorepati 17) के स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत करेंगे और उनके साथ जीत का जश्न मनाएंगे। लेकिन शो को लेकर ये भी खबर आ रही है कि स्मृति मंधाना इस स्पेशल एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति मंधाना ने 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के स्पेशल एपिसोड को स्किप करने का फैसला किया है। उनका ये फैसला पलाश मुच्छल संग शादी को आगे बढ़ाने के बाद आया है। खबरों की मानें तो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के स्पेशल एपिसोड की शूटिंग आज ही होनी है। ऐसे में मुंबई के फिल्म सिटी में मौजूद सेट पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पहुंचेंगी, जिसमें हरलीन कौर देओल, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा और कोच अमोल मजुमदार शामिल हैं।

End of Feed