'मुझे रूल्स समझाने मत बैठना...'- KBC 17 में अमिताभ बच्चन के सामने बच्चे ने की बदतमीजी, वीडियो देख भड़के दर्शक

Kaun Banega Crorepati 17 Kid Misbehaves With Amitabh Bachchan: टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे बच्चे की हरकतें देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने बच्चे पर नाराजगी भी जाहिर की।

Kaun Banega Crorepati 17 Kid Misbehaves With Amitabh Bachchan: टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' ने छोटे पर्दे पर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करने के साथ-साथ उनसे निजी बातें भी करते हैं। लेकिन हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 17' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में अमिताभ बच्चन के सामने एक बच्चा हॉटसीट पर बैठा नजर आया, जिसके बर्ताव ने दर्शकों को नाराज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

kaun banega crorepati 17

फोटो क्रेडिट- सोनी लिव

'कौन बनेगा करोड़पति 17' (Kaun Banega Crorepati 17) में इशित भट्ट नाम के कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलने की कोशिश की। लेकिन गेम शुरू होने से पहले ही इशित भट्ट ने ओवरकॉन्फिडेंट दिखाना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने अमिताभ बच्चन से पहले ही कह दिया, "मुझे सारे रूल्स पता हैं तो मुझे रूल्स समझाने मत बैठना।" वहीं जब अमिताभ बच्चन ने बच्चे से सवाल किया 'इनमें से कौन सा भोजन सुबह खाया जाता है?' इसपर इशित भट्ट ने जवाब दिया कि ऑप्शन के बगैर बोल रहा हूं 'ब्रेकफास्ट।' अमिताभ बच्चन के ऑप्शन बताने पर बच्चे ने उनकी एक भी नहीं सुनी।

End of Feed