कौन बनेगा करोड़पति 15 (Kaun Banega Crorepati 15): सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति 15 दर्शकों का फेवरेट शो है। ये शो अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच चुका है। शो में इस हफ्ते क्रिकेटर ईशान किशन (Ishaan Kishan) औरस्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) बतौर गेस्ट हॉटसीट पर पहुंचे। ये एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो में ईशान किशान और स्मृति मंधाना ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से फिल्म और क्रिकेट को लेकर खूब बात की। शो पर बिग बी ने बताया कि उन्हें शिखर धवन और झुलन गोस्वामी का खेलने का तरीका अच्छा लगता है।
Kaun Banega Crorepati 15 (credit pic: instagram)
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से पूछा कि किस महिला क्रिकेटर को चकदा एक्सप्रेस कहते हैं। बिग बी कहते हैं झुलन गोस्वामी। उनका गेम बहुत शानदार है। वो खतरनाक बॉलिंग करती हैं। उनके आगे बड़े- बड़े प्लेयर टिक नहीं पाएंगे। इसके बाद स्मृति कहती हैं किसे इंडियन टीम का गब्बर कहा जाता है। अमिताभ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम लेते हैं। वो कहते हैं शिखर लेफ्ट हैंड ओपनर है।
शिखर धवन-झुलन गोस्वामी है बिग बी के फेवरेट
इसके बाद अमिताभ ईशान पूछते हैं कि आपने कब सोचा आपको क्रिकेटर बनना है। उन्होंने कहा कि सर मैंने 7 -8 साल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मैंने अपने बड़े भाई को देखा था कि उसे इस वजह से पढ़ना नहीं पढ़ता था। मैंने भी खेलना शुरू कर दिया। मेरे कोच ने कहा कि ये क्रिकेट में अच्छा कर सकता है। मैं झारखंड में अंडर 16 खेलता था। उस समय ओपन ट्राइल हुआ और वहीं से मेरे सलेक्शन हुआ था।
