Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, जया बच्चन ने ऐसा क्या बोला?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:23 AM IST

Amitabh bachchan Gets Emotional on KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 के नए एपिसोड का प्रोमों सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। प्रोमों में अमिताभ बच्चन भावुक होते नजर आ रहे हैं। जिसमें बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर जया बच्चन ने ऐसा क्या बोला होगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए।
  • केबीसी के बर्थडे स्पेशल एपिसोड में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।
  • इसी महीने 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन 80 साल के हो जाएंगे।

Kaun Banega Crorepati 14: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2022 को 80 साल (Amitabh Bachchan Birthday) के होने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन के फेमस टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (Kaun Banega Crorepati 14) का जन्मदिन विशेष एपिसोड कुछ अनोखा होने वाला है। इस एपिसोड में पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) और बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। इस मां-बेटे की जोड़ी को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं।

Amitabh bachchan and jaya bachchan

कौन बनेगा करोड़पति के शो पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

इस एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे अभिषेक और जया बच्चन के साथ कुछ दिलचस्प बातचीत करते हुए और अपने पुराने पलों को याद करते नजर आएंगे।

End of Feed