KBC 14 में पहुंचा Kartik Aaryan का हमशक्ल, देखकर अमिताभ बच्चन के उड़े होश

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 20, 2022, 09:31 AM IST

​kartik aaryan lookalike vaibhav rekhi in KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति-14 के प्रोमो में होस्ट अमिताभ बच्चन इस दौरान वैभव से उनकी लवलाइफ के बारे में चर्चा करते दिखे। बिग बी कहते हैं, 'कार्तिक आर्यन की बहुत बड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग है। क्या आपकी भी कोई है?'

kaun banega crorepati 14: ऐसे कई हमशक्ल हैं जो मशहूर हस्तियों से मिलते-जुलते हैं और ऐसे ही एक हमशक्ल ने 'कौन बनेगा करोड़पति 14' की हॉट सीट पर जगह बनाई। मेकर्स ने अगले हफ्ते प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें दर्शकों को केबीसी की हॉट सीट पर वैभव रेखी बैठे दिख रहे हैं। जो कि कार्तिक आर्यन के हमशक्ल हैं और अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर क्विज शो खेलते नजर आए। आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन का हमशक्ल होने के कारण वैभव को खूब पब्लिसिटी मिलती है और अक्सर लोग उनके साथ फोटोज खिंचवाते रहते हैं।

kaun banega crorepati

kaun banega crorepati

कौन बनेगा करोड़पति-14 के प्रोमो में होस्ट अमिताभ बच्चन इस दौरान वैभव से उनकी लवलाइफ के बारे में चर्चा करते दिखे। बिग बी कहते हैं, 'कार्तिक आर्यन की बहुत बड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग है। क्या आपकी भी कोई है?' वैभव अपनी प्रेमिका की ओर इशारा करते हुए और बोलते हैं, 'मेरे पास है लेकिन मेरा लक्ष्य तय है।'

End of Feed