'बच्चा नहीं चाहती थी', क्यों मां नहीं बनना चाहती थीं Karishma Tanna? शॉकिंग वजह का किया खुलासा

Karishma Tanna On Late Pregnancy: हाल ही में करिश्मा तन्ना एक शो में शामिल हुईं। यहां पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती थीं। इसकी वजह से भी एक्ट्रेस ने बताई है।

Karishma Tanna On Late Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) 42 साल की उम्र में बेबी बॉय की मां बन गई हैं। करिश्मा तन्ना ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से साल 2022 में शादी की थी और शादी के चार साल बाद कपल ने माता-पिता बनने का फैसला लिया। करिश्मा तन्ना मां बनने से चंद दिन पहले नेहा धूपिया के चैट शो में नजर आई थीं। इस मौके पर करिश्मा ने खुलासा किया कि वह मां बनने के लिए तैयार नहीं थी और इसका कारण डर नहीं था। वह सिर्फ अपने आसपास की घटनाओं की वजह से मां नहीं बनना चाहती थीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान-अभिरा की बेइज्जती करेगी मुक्ति, चंट मौसी की होगी एंट्री

karishma tanna

karishma tanna (photo credit- instagram)

    करिश्मा तन्ना को मां बनने से पहले कही ये बात

    करिश्मा तन्ना हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में शामिल हुईं। इस मौके पर करिश्मा ने खुलासा किया कि दुनिया के हालातों को देखते हुए वह और वरुण बंगेरा शुरू में बेबी प्लानिंग में काफी ज्यादा हिचकिचा रहे थे। कोविड-19 महामारी से लेकर दुनिया भर में चल रहे युद्ध समेत हर चीज देखते हुए करिश्मा और वरुण के मन में हमेशा ये ही सवाल रहा है कि क्या बच्चे को इस दुनिया में लाने का यह सही समय है। इसी वजह से वह बेबी प्लानिंग में देरी करते जा रहे थे। करिश्मा तन्ना ने ये भी बताया कि उनके लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था और इस पर चर्चा करने में दोनों को काफी समय लगा था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में होगा धमाकेदार मीडिया राउंड, पत्रकारों को मिलेगी स्पेशल पावर; कंटेस्टेंट्स की बढ़ेगी मुसीबत

      क्यों मां नहीं बनना चाहती थीं करिश्मा तन्ना

      करिश्मा तन्ना ने कहा, 'मैं बच्चा नहीं चाहती थी क्योंकि मुझे लगता था कि दुनिया एक और बच्चे के लिए तैयार नहीं है। कोविड था, युद्ध हो रहे थे और हमारे आस-पास बहुत माहौल खराब था। हम सच में उलझन में थे कि क्या हमें अपने बच्चे को इस दुनिया में लाना चाहिए, लेकिन फिर, आखिरकार हमने फैसला किया और अब हम यहां हैं। हम बस अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं।'

      खास है करिश्मा तन्ना के बेबी के जन्म का दिन

      बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर पर गुरु पूर्णिमा के दिन बेबी बॉय का स्वागत किया। कपल की तरफ से ये गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी गई। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के साथ कपल ने लिखा था, 'गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन जन्म हुआ… हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे पास है। 29 जुलाई 2026 हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे से मेहमान।'

      End of Feed