टीवी की पॉपुलर जोड़ी करणवीर मेहरा और निधि का हुआ तलाक, शादी के 2 साल बाद टूटा रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 24, 2023, 03:21 PM IST

करणवीर मेहरा और निधि वी सेठ ने शादी के 2 साल बाद तलाक ले लिया है। इस बात को जानने के बाद फैंस को झटका लगा है। करणवीर और निधि साल 2008 में पहली बार एक एड की शूटिंग के दौरान मिले थे। लेकिन दोनों अपने काम में बिजी हो गए। उस एड शूट के तीन साल बाद दोनों फिर से शूट के दौरान मिले। वहीं, दोनों की दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया।

पवित्र रिश्ता फेम करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधि वी सेठ से साल 2021 में शादी की थी। करण ने निधि से दूसरी शादी की थी। करण ने इससे पहले अपनी बचपन की दोस्त से शादी की थी। एक्टर की पहली 8 साल तक चली थी। कुछ समय पहले खबर आई थी कि करण और निधि का तलाक हो गया है। कपल ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। अब इस पर निधि ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका और करण का तलाक हो गया है।

End of Feed