करणवीर मेहरा की झोली में आ गिरी ये बड़ी बॉलीवुड फिल्म, रणवीर सिंह संग करेंगे स्क्रीन शेयर?

Karan Veer Mehra in Bollywood Movie: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' विनर करणवीर मेहरा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक करणवीर मेहरा एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सिर्फ यही नहीं वो रणवीर सिंह संग काम करेंगे।

Karan Veer Mehra in Bollywood Movie: टीवी एक्टर करणवीर मेहरा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रह रहे हैं। सलमान खान का रियलिटी शो जीतने के बाद एक्टर की किस्मत रातों रात बदल गई। दिन पर दिन करणवीर मेहरा की फैन फालोइंग बढ़ती जा रही है। कामयाबी खुद एक्टर के कदमों में आ गिरी। इसी के साथ करणवीर मेहरा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर इतनी जबरदस्त है कि एक्टर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द ही एक बड़ी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे।

Karan Veer Mehra in don 3

Image Source: Karan Veer Mehra/Ranveer Singh Instagram

कई मीडिया पोर्टल्स ने दावा किया है कि करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) का हिस्सा बन सकते हैं। हाल ही में एक्टर को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस के बाहर देखा गया। यही प्रोडक्शन कंपनी 'डॉन 3' को बना रही है जिसमें लीड एक्टर कलाकार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हैं। हाल ही में खबर सामने आई कि फिल्म को विक्रांत मैसी ने छोड़ दिया जिसके बाद मेकर्स को करणवीर मेहरा का विचार कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो करणवीर मेहरा की जिंदगी कि ये अब तक की बड़ी फिल्म होने वाली है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed