Karan Veer Mehra Post For Sushant Singh Rajput: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' जीतने के बाद मानों करण वीर मेहरा की फैन फालोइंग को तो पंख लग गए हैं। सिर्फ यही नहीं करण वीर अपनी पर्सनल लाइफ में भी खूब तरक्की हो रही है। हाल ही में एक्टर ने एक लक्जरी गाड़ी भी खरीदी। इस बीच करण ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इमोशनल हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।
बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल सुशांत की डेब्यू फिल्म 'काई पो चे' को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं। आज भी लोगों के दिलों में फिल्म की कहानी के साथ-साथ सुशांत की जबरदस्त एक्टिंग बसी हुई है। करण वीर मेहरा ने जो तस्वीर शेयर कि है वो फिल्म के सेट की है जिसमें सुशांत के साथ-साथ राजकुमार राव, अमित साध और डायरेक्टर अभिषेक कपूर नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के नीच करण ने कैप्शन में लिखा कि '12 साल हो गए इस मास्टरपीस, मिस यू सूशी।' करण वीर मेहरा सुशांत को प्यार से सूशी बुलाया करते थे। दोनों एक दूजे के साथ दोस्ती से ज्यादा गहरा बॉन्ड शेयर करते थे। सुशांत की मौत से करण वीर मेहरा सदमे में चले गए थे। बता दें करण वीर मेहरा को अभी तक 'बिग बॉस 18' की विजेता राशि नहीं मिली है जबकि शोको बंद हुए कई महीने बीत चुके हैं।
