शहनाज गिल और फातिमा सना शेख संग स्क्रीन शेयर करेंगे करण वीर मेहरा? तस्वीर पोस्ट कर मिला फैंस को हिंट

Karan Veer Mehra With Shehnaaz Gill-Fatima Sana Shaikh: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के विनर करण वीर मेहरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बीती रात एक्टर ने तस्वीर पोस्ट कि जिसमें उनके साथ शहनाज गिल और फातिमा सना शेख नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस अनुमान लगाया क्या ये तीनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं?

Karan Veer Mehra With Shehnaaz Gill-Fatima Sana Shaikh: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' (Bigg Boss 18) के विजेता करण वीर मेहरा लोगों के दिलों और दिमाग पर राज कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं शो जीतने के बाद करण वीर मेहरा की पॉपुलैरिटी भी अब आसमान छू रही है। आए दिन एक्टर के पास प्रोजेक्ट की लाइन लग जाती है ये बात किसी से छुपी नहीं। इस बीच रुमर्स उड़ रहे हैं कि करण वीर मेहरा एक्ट्रेस शहनाज गिल और फातिमा सना शेख संग परदे पर नजर आ सकते हैं। ये रुमर्स तब उड़े जब करण ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की।

Karan Veer Mehra With Shehnaaz Gill-Fatima Sana Shaikh

टीवी एक्टर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ फातिमा सना शेख और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) नजर आईं। हालांकि करण ने कोई फोटो के लिए कैप्शन नहीं लिखा बस दो हसीनाओं को टैग कर स्टोरी पोस्ट कर डाली। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुर्सियों पर खाने के डब्बे रखे हुए हैं जिसे देख ऐसा लग रहा है कि किसी प्रोजेक्ट की रिहर्सल चल रही थी। ऐसे में करने के फैंस उत्साहित हो गए हैं कि क्या सच में करण शहनाज और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) संग परदे पर नजर आएंगे।

End of Feed