Karan Patel का फूटा बिग बॉस के मेकर्स पर गुस्सा, बोले- ये इतना गंदा और घटिया शो है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2024, 09:34 AM IST

करण पटेल टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रियलिटी शो बिग बॉस के बारे में कमेंट किया। एक्टर ने शो को घटिया और अपमानजनक बताया है। एक्टर का बयान चर्चा में बना हुआ है।

Karan Patel Slammed Bigg Boss Makers: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) हमेशा चर्चा में रहते हैं। शो के फैंस जानते हैं कि एक्टर करण पटेल सलमान खान के शो को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। एक्टर ने हाल ही में शो को लेकर अपनी टिप्पणी दी है। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि बिग बॉस घटिया और अपमानजनक शो है। एक्टर ने इसके लिए मेकर्स को कसूरवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि शो का स्तर काफी गिर चुका है। उस शो के साथ जुड़ना अपने आप में शर्म की बात है।

उन्होंने कहा कि बिग बॉस प्रोडक्शन टीम टिकटॉकर और इन्फ्लुएंसर्स को टीवी की दुनिया के स्टार्स के साथ समान श्रेणी में शामिल कर रही है। उन्होंने आगे कहा, शो में लोगों को बुलाने या मशहूर हस्तियों की तरह व्यवहार करने की आपकी समझ और स्तर कहां पहुंच गया है? पहले आप शो में सिर्फ टीवी एक्टर्स को ही बुलाते थे।

End of Feed