Karan Kundrra Was Interested In This Actress: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। करण कुंद्रा टीवी पर कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं। लेकिन बहुत बार करण कुंद्रा अपनी निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रह चुके हैं। करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के रिलेशनशिप से लेकर उनके ब्रेकअप तक ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अनुषा दांडेकर संग रिलेशनशिप में होने के बाद भी अपनी को-स्टार पर करण कुंद्रा का दिल आ गया था। इस बात का खुलासा खुद करण कुंद्रा की को-स्टार ने ही किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'एक सिक्के के 2 पहलू...' CJP प्रोटेस्ट पर Karan Kundraa के पोस्ट ने लगाई आग, लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा
Karan Kundrra का इस एक्ट्रेस पर आया था दिल? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की को-स्टार सान्वी तलवार (Saanvie Tallwar) ने इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। दोनों ने सीरियल 'ये कहां आ गए हम' में साथ काम किया था। वहीं इंटरव्यू में सान्वी तलवार ने बताया कि करण कुंद्रा ने उन में रुचि दिखाई थी और ये दावा पूरी तरह से गलत है कि उनके मन में करण कुंद्रा के लिए फीलिंग्स थीं। एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने इस बारे में कहा, "वो मुझ में इंटरस्टेड थे और ये मेरी ओर से बिल्कुल नहीं था।" बता दें कि सीरियल की शूटिंग के दौरान सान्वी तलवार ने करण कुंद्रा को तमाचा भी मारा था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "कुछ सीन्स ऐसे थे, जिससे मैं पूरी तरह असहज हो गई थी।" सान्वी तलवार ने बताया कि शूटिंग के दौरान बाथरूम सीक्वेंस ने उन्हें असहज कर दिया था, जिससे उन्होंने चुप रहने की जगह मदद मांगने का फैसला किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget दुल्हन बन हुईं भावुक, पति विलियम इस्माइल संग दिखीं रोमांस में चूर; शेयर की अनसीन फोटोज
सान्वी तलवार (Saanvie Tallwar) ने बताया कि उन्होंने इस मामले के बाद तुरंत करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अनुषा दांडेकर से बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने अपनी असहजता के बारे में अनुषा दांडेकर को बताया, जिसके बाद अनुषा ने सेट पर आना और अपने आप ही चीजें देखना शुरू कर दिया।"
