Ranveer Singh को मिला करण कुंद्रा का सपोर्ट, बोले- ये विज्ञापनों का बाप है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2024, 06:00 PM IST

रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स के विज्ञापन को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। रश्मि देसाई समेत कई टीवी स्टार्स ने विज्ञापन की आलोचना की है। उनका कहना है कि इस विज्ञापन के जरिए टीवी का मजाक बनाया गया है। अब इस विज्ञापन पर करण कुंद्रा ने अपना रिएक्शन दिया है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और जॉनी सिन्स (Johny Sins) का विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विज्ञापन को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई टीवी स्टार्स को ये विज्ञापन पसंद नहीं आया है। उनका कहना है कि इस विज्ञापन के जरिए टीवी शोज का मजाक उड़ाया गया है। इस लिस्ट में रश्मिका देसाई से लेकर सुधांशु पांडे तक का नाम शामिल है। अब इस विज्ञापन पर करण कुंद्रा ने रिएक्शन दिया है। एक्टर का स्टैंड बाकी लोगों से अलग है। उन्हें ये विज्ञापन पसंद आया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था।

End of Feed