Elvish Yadav और तेजस्वी प्रकाश की लड़ाई में कूदे Karan Kundrra, यूट्यूबर को भर-भरकर मारे ताने

Karan Kundrra On Elvish Yadav And Tejasswi Prakash Fight: हाल ही में गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश की लड़ाई देखने के लिए मिली, जिस पर अब करण कुंद्रा ने रिएक्ट किया है।

Karan Kundrra On Elvish Yadav And Tejasswi Prakash Fight: इन दिनों सोशल मीडिया पर गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 छाया हुआ है। इस शो में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और तेजस्वी प्रकाश मेंटर के रूप में नजर आ रहे हैं। शुरुआती एपिसोड में एल्विश और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की काफी बनी, लेकिन अब गेम में दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों के फाइट के वीडियोज छाए हुए हैं, जिस पर दोनों के फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच अब इस विवाद में करण कुंद्रा भी कूद गए हैं। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने तेजस्वी का सपोर्ट करते हुए एल्विश यादव को ताना मारा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम को बनाए राष्ट्रगान'

Karan Kundrra On Elvish Yadav And Tejasswi Prakash Fight

Karan Kundrra On Elvish Yadav And Tejasswi Prakash Fight (photo credit- instagram)

    करण कुंद्रा ने मारा एल्विश यादव को ताना

    करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को काफी समय से डेट कर रहे हैं और वह एल्विश यादव को अपना छोटा भाई जैसा ही मानते हैं, लेकिन इस विवाद में करण क्लियर अपनी लेडीलव तेजस्वी प्रकाश के साथ दिखे। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो लगाया, जिसमें करण ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन एक गाना गाकर एल्विश यादव को खरी खोटी सुना दी। करण अपने वीडियो में पंजाबी गाना 'काला डोरिया कुंडे नाल अड़ीया ए ओये,के छोटा देवरा भाभी नाल लड़िया ए ओये' गाते हैं। बता दें कि एल्विश यादव कई बार तेजस्वी प्रकाश के लिए भाभी शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं और करण भी एल्विश को भाई बोलते हैं। ऐसे में फैंस का मानना है कि करण कुंद्रा ने अपना ये वीडियो एल्विश यादव के लिए ही बनाया है। हालांकि, इस वीडियो के आखिर में करण कुंद्रा हंसते हुए भी नजर आते हैं। तलाक के बाद भी Mahhi Vij और जय भानुशाली ने मिलकर मनाया बेटी तारा का बर्थडे, वीडियो देख ट्रोलर्स की उड़ी नींद

    क्या है पूरा विवाद?

    बता दें कि प्लेग्राउंड सीजन 5 के सेट पर टास्क और रणनीति को लेकर तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव के बीच तीखी बहस हुई। दोनों के बीच बात तब बिगड़ गई जब एल्विश ने तेजस्वी की इस बात का जिक्र किया कि वह ऑफ-कैमरा उनकी 'एल्विश आर्मी' से डरने और मदद मांगने की बात कहती थीं, जिस पर तेजस्वी भड़क गईं और बोलीं कि वह किसी से नहीं डरतीं। इस वजह से दोनों के बीच बहसबाजी हुई। हालांकि, अब देखना होगा कि तेजस्वी और एल्विश का ये विवाद कब शांत होता है।

    End of Feed