Tejasswi Prakash संग ब्रेकअप करने के चक्कर में हैं Karan Kundrra! नया प्रोजेक्ट हाथ लगते ही चढ़ा फितूर

Karan Kundrra Going To Do Break Up With Tejasswi Prakash: टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा के हाथ 'टेंप्टेशन आइलैंड' लगा है। लेकिन इसके हाथ लगते ही एक्टर तेजस्वी प्रकाश संग ब्रेकअप का ख्याल मन में ला बैठे। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Karan Kundrra Going To Do Break Up With Tejasswi Prakash: टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के हाथ हाल ही में नया प्रोजेक्ट लगा है। दरअसल, वह 'टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया' (Temptation Island India) में नजर आएंगे, जिसे वह मौनी रॉय के साथ होस्ट करते दिखाई देंगे। लेकिन करण कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि नया प्रोजेक्ट हाथ लगते ही वह तेजस्वी प्रकाश संग ब्रेकअप का ख्याल कर बैठे हैं।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का यह वीडियो 'टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया' (Temptation Island India)का है, जिसमें वह शो का प्रमोशन करते दिखाई दिये। हालांकि वह इसका प्रमोशन थोड़ा हटकर करना चाह रहे थे, जिसे लेकर उन्होंने कहा, "भाई पहली बार ये शो आ रहा है, इतना जबरदस्त शो है तो होस्ट का परिचय भी तो थोड़ा हटकर होना चाहिए। तेजु से ब्रेकअप करूं? पब्लिक और तेजू कहीं का नहीं छोड़ेगी। दिखावा भी नहीं कर सकते, क्योंकि प्यार झूठ बोल सकता है लेकिन टेंप्टेशन नहीं। जब 'टेंप्टेशन आईलैंड' पर मिलेंगे एक से एक हॉट सिंगल, तब शुरू होगी प्यार की असली परीक्षा।"

End of Feed