Tejasswi Prakash संग ब्रेकअप की खबरों पर Karan Kundrra ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'हम प्रभावित नहीं होते'...

Karan Kundrra On Breakup Rumours: टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने और तेजस्वी प्रकाश की ब्रेकअप खबरों पर रिएक्शन दिया है। साथ ही बताया की इन खबरों से क्या उनके रिश्ते पर कोई असर पड़ता है या नहीं।

Karan Kundrra On Breakup Rumours: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं अक्सर वह सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो शेयर कर कपल गोल्स देते हुए नजर आते रहते हैं। कुछ समय से खबर आ रही थी की दोनों का ब्रेकअप हो गया है और तेजस्वी किसी और से शादी कर सकती हैं। अब खुद इस पर करण से रिएक्शन देते हुए सच बताया है, पढिए पूरी खबर इस खास रिपोर्ट में।

Karan Kundrra On Breakup Rumours

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने कहा की ब्रेकअप की खबरों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि हम साथ बैठे हैं और लोग कह रहे हैं कि हमारा ब्रेकअप हो गया, या उसने किसी और से शादी कर ली। हालांकि इससे साफ पता चलता है की करण और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के बीच कितना गहरा प्यार है। सिर्फ यही नहीं उनकी शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा हुआ है, की वह जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। जानकारी के लिए बात दें इन दोनों लव बर्ड्स के प्यार की गधा बिग बॉस 15 से शुरू हुई थी।

End of Feed