Kapil Sharma and other TV celebs on PM Narendra Modi’s mother Heeraben: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का देहान्त की खबर से लोगों में शोक का माहौल है। प्रधानंत्री मोदी की मां की मृत्यु की खबर जैसे ही मीडिया में आई, वैसे ही लोगों उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करने लगे। प्रधानमंत्री मोदी हर बड़े मौके पर अपनी मां से आशीर्वाद लेने के लिए जाते थे। कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी का अंतिम संस्कार किया है। प्रधानमंत्री मोदी की मां की मृत्य से टीवी इंडस्ट्री में भी दुख का माहौल है और कलाकार लगातार ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने ट्विटर अकाउंट से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां को श्रद्धांजलि पेश की है।
कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी,माँ का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं, ओम शांति।'
आदरणीय @narendramodi जी,माँ का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।ईश्वर… t.co/RH0TTeicis
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
कपिल शर्मा के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी की मां को प्रणाम किया है। स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'प्रधानमंत्री मोदी जी की माताश्री हीरा बा का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।'
PM @narendramodi जी की माताश्री हीरा बा का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष… t.co/wxYHVtknDx
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
बिग बॉस से मशहूर हुई शहनाज गिल ने भी ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी की मां को अंतिम विदाई दी है। शहनाज गिल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'प्रधानमंत्री मां की मृत्यु की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। मां और बेटे के रिश्ते से ज्यादा अनमोल रिश्ता कोई दूसरा नहीं होता है। ओम शांति।'
My deepest condolences to Prime Minister Shri @narendramodi on the sad demise of his beloved mother, Smt. Heeraben… t.co/ELnmeTIvJc
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
