Why Kapil Sharma Don't go to Bollywood Parties: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। जल्द ही कॉमेडियन और एक्टर की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' रिलीज होने वाली है। अब तक फिल्म के कई मजेदार पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। कपिल शर्मा सिर्फ आम लोगों के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के भी पसंदीदा कॉमेडियन में से एक हैं। बॉलीवुड स्टार्स के साथ कपिल का उठना बैठना आम बात है। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि कपिल बॉलीवुड पार्टीज को देखकर दूर से हाथ जोड़ लेते हैं?
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं। कपिल बॉलीवुड पार्टीज का हिस्सा नहीं बनते ये खुलासा अर्चना ने ही किया। एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना कहती हैं 'कपिल अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकार रखने वाले आदमी हैं। वो चीजों को बहुत निजी रखना पसंद करते हैं। बहुत कम ही अपने उन्हे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कोई बात बताते हुए देखा और सुना। आप कपिल को सिर्फ शो में ही देखेंगे क्यूंकी वो पार्टीज में जाते ही नहीं हैं।' अर्चना ने ये भी बताया कि उनका और कपिल का रिश्ता काफी पुराना है और अब जाकर कॉमेडियन उनके साथ कंफर्टेबल हुए हैं।
अर्चना और कपिल की मुलाकात शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी जिसमें एक्ट्रेस जज थीं। शो 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' में भी नवजोत सिंह सिदु के बाद कमान अर्चना पूरन सिंह को थमाई गई। अर्चना और कपिल शो के दौरान एक दूजे की टांग खिंचाई जमकर करते हैं जिससे दर्शकों का जमकर मनोरंजन होता था। फैंस चाहते हैं कि फिर एक बार कपिल अपने शो के साथ टीवी पर लौटे।
