Kanika Mann का बड़ा खुलासा, एक्स-BF ने सरेआम मारा था थप्पड़, हाथ काटकर खून से भरने चला था मांग

Kanika Mann Reveals About Abusive Relationship: 'बिग बॉस 20' में कनिका मान ने बताया कि वह एक ऐसे रिलेशनशिप में थीं, जहां उनके बॉयफ्रेंड ने सबके सामने उन्हें जोरदार तमाचा मारा था।

Kanika Mann Reveals About Abusive Relationship: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो "बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। 'बिग बॉस 20' में रहते हुए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों का खुलासा कर चुके हैं। वहीं चंद दिनों पहले कनिका मान ने भी अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोला। कनिका मान ने बताया कि वह एक ऐसे रिलेशनशिप में आ गई थीं, जहां उन्हें मारपीट तक सहनी पड़ी। कनिका मान ने बताया कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने कॉलेज में सबके सामने उन्हें थप्पड़ मारा था। इतना ही नहीं, अपना हाथ काटकर उसने कनिका मान की मांग भरने की कोशिश भी की थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Leap: फिर शुरू होगा 'अनुपमा' का नया सफर! पुरानी कास्ट का एक साथ होगा सफाया

Kanika Mann ने 'बिग बॉस 20' में किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    कनिका मान (Kanika Mann) ने बताया कि जब वह कॉलेज में गईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आईडी बनाई। ऐसे में उनसे पहले जो टकराया, उन्होंने उससे बात कर ली। कनिका ने बताया कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वो साइको था। कनिका मान ने कहा, "वो मारपीट वाला इंसान था। बगैर बताए मेरी क्लास में आ जाता था। एक बार मैंने स्ट्राइप्स वाला सूट पहना, जिसपर उसने सबके सामने कॉरिडोर में मुझे थप्पड़ मारा।" कनिका मान ने बताया कि उस दौरान उन्होंने नई पियर्सिंग कराई थी और उस थप्पड़ के कारण उनके कान से खून तक बहने लगा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज पर फूटा Love Gill की मां का गुस्सा, लगाई लताड़; जानें वजह

    End of Feed