Jhanak Leap: हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर सीरियल 'झनक' इन दिनों लीप के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले 2 सालों से सीरियल ने घर-घर नाम कमाया। साल 2023 में 'झनक' टीवी पर लॉन्च हुआ था जिसे शुरू में तो बहुत प्यार लेकिन कुछ समय बाद टीआरपी लिस्ट में रेटिंग घटती चली गई। आखिरकार दर्शकों को अब से झनक और अनिरुद्ध की प्रेम कहानी देखने को नहीं मिलेगी। कहानी में 20 साल का लीप आएगा जिसके चलते मेकर्स नए कलाकारों संग छोटे परदे पर लौटेंगे। अब इंटरनेट पर हाल ही में लीड एक्ट्रेस में नजर आने वाली दोनों हसीनाओं का सेट से लुक लीक हो गया।
स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' (Jhanak) में 20 साल लीप के बाद रिया शर्मा (Riya Sharma) और ट्विंकल अरोड़ा (Twinkle Arora) नजर आने वाली हैं। ट्विंकल अर्शी और रिया झनक की बेटी का किरदार निभाएंगी। ऐसे में सेट से सामने आई तस्वीर में ट्विंकल अरोड़ा ने सारी पहनी हुई है और एक अच्छे परिवार की लड़की लग रही हैं। दूसरी तरफ रिया शर्मा अनिरुद्ध और अर्शी की बेटी बनेंगी जो एक गाँव की निवासी होगी। दोनों के बीच का फासला तस्वीरों से ही देखा जा सकता है। रिया और ट्विंकल के साथ अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) भी नजर आएंगे।
सीरियल 'झनक' में तीनों के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। हालांकि देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि रिया, ट्विंकल और अर्जित क्या अपनी दमदार एक्टिंग से सीरियल 'झनक' को टीआरपी का शहंशाह बना पाएगा या नहीं। इसी के साथ हिबा और कृशाल के साथ-साथ चाँदनी शर्मा, काजल पिसल जैसे कलाकारों ने एक-एक सीरियल को अलविदा कहा।
