Jhanak फेम रिया शर्मा का आया एक्टर रोहन मेहरा पर दिल, जमाने से छुपकर दोनों लड़ा रहे हैं इश्क?

Riya Sharma Dating Rohan Mehra: टीवी एक्ट्रेस रिया शर्मा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया शर्मा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा को डेट कर रही है। जानिए इस पूरे खुलासे की सच्चाई इस खास रिपोर्ट में।

Riya Sharma Dating Rohan Mehra: टीवी एक्ट्रेस रिया शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में लीप के बाद एक्ट्रेस ने सीरियल 'झनक' को जॉइन किया। सीरियल में एक्ट्रेस झनक का किरदार निभा रही हैं जिसे जनता बेहद ही पसंद कर रही हैं। हालांकि मेकर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी 'झनक' को अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही है। ऑनस्क्रीन भले ही रिया शर्मा अर्जित तनेजा संग रोमांस कर रही है लेकिन ऑनस्क्रीन तो बात कुछ ओर ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया शर्मा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं।

Rohan Mehra Riya Sharma Dating

Image Source: Instagram

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रिया शर्मा (Riya Sharma) और रोहन मेहरा (Rohan Mehra) एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। सोर्स ने खुलासा करते हुए बताया कि रिया और रोहन की मुलाकात एक पार्टी में हुई जहां उनके कुछ कॉमन दोस्त मौजूद थे। देखते देखते दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। अपने अपने काम के प्रति प्यार को लेकर ही दोनों को एक दूजे के करीब खींच लाया। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई घोषणा नहीं की है क्यूँकि रोहन और रिया इसे प्राइवेट रखना चाहते हैं।' दोनों को कब अपने रिश्ते का खुलासा करेंगे इसका इंतजार फैंस को रहेगा।

End of Feed