Jhanak के इस एक्टर को मिला 'खतरों के खिलाड़ी 15' की टिकेट, रोहित शेट्टी के शो में करेंगे डर का सामना

Jhanak Actor Approached For Khatron Ke Khiladi 15: स्टार प्लस का मसालेदार शो 'झनक' फेम इस एक्टर को रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ऑफर भेजा गया है। ऐसे में क्या एक्टर सीरियल को छोड़ अब अपने अंदर बसे डर का सामना करने के लिए तैयार है?

Jhanak Actor Approached For Khatron Ke Khiladi 15: घर-घर मशहूर टीवी सीरियल 'झनक' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पहले खबरें आ रही थी कि शो में लीप आने जा रहा है लेकिन अब बढ़ती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसे कैंसल कर दिया। लीप के कैंसल होते ही फैंस और स्टार कास्ट काफी खुश हुए। पिछले टीआरपी लिस्ट में शो चौथे नंबर स्थान पर बैठा हुआ था। इस बीच एक उड़ती उड़ती खबर सामने आई है जो काफी मजेदार है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में नजर आ रहे टीवी एक्टर को 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 ऑफर हुआ है।

Jhanak Krushal Ahuja to Participate in Khatron Ke Khiladi 15

टीवी गलियारे से रुमर्स सामने आ रहे हैं कि सीरियल 'झनक' (Jhanak) फेम एक्टर कृशाल आहूजा (Krushal Auja) को 'खतरों के खिलाड़ी' ऑफर हुआ है। जी हाँ, कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) अपने 15वें सीजन के साथ लौट रहा है। ऐसे में मेकर्स ने कृशाल आहूजा के साथ-साथ कई अन्य टीवी एक्टर्स का दरवाजा खटकटाया। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कृशाल 'झनक' को छोड़ रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करेंगे या नहीं? हालांकि अभी तक मेकर्स और कृशाल की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed