Hiba Nawab Cried: टीवी दुनिया का चर्चित सीरियल 'झनक' (Jhanak) में जल्द ही 20 साल का जनरेशन लीप आएगा। ये फैसला मेकर्स ने घटती टीआरपी के चलते लिया है। काफी लंबे समय से सीरियल 'झनक' को टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग नहीं मिल रही है। लीप के कारण लीड कलाकार कृशाल आहूजा, चाँदनी शर्मा और हिबा नवाब सीरियल 'झनक' को अलविदा कहेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर हिबा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें फैंस के प्यार को देख उनके आँसू निकल आए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए आखिर ऐसा फैंस ने क्या किया कि हिबा नवाब रोने लगीं।
टीवी एक्ट्रेस हिबा नवाब (Hiba Nawab) के फैंस ने उनके लिए 'झनक' (Jhanak) के सेट पर एक सप्राइज़ फेयरवेल प्लान किया। फैंस ने मेहनत से हिबा के वैनटी वाले कमरें को फूल, गुब्बारे, लाइटस और सुंदर चीजों से सजाया। बस फिर ये देख हिबा के आंसू निकल आए और फैंस से मिले इसे प्यार को देख खुशी से झूम उठीं। हिबा वीडियो शेयर कर कहती हैं 'ठीक है ये पक्का 'झनक' से मेरी फ़ेयरवेल लग रहा है। आप सभी फैंस का बहुत बहुत धन्यवाद। आप जानते हो मैं अब और मेहनत करूंगी और जल्द ही आप लोगों के बीच लौटूँगी।
वीडियो में आगे हिबा नवाब केक काटकर सभी का जाते-जाते मुंह मीठा कराती हुई नजर आईं। बता दें रुमर्स उड़ रहे हैं कि लीप के बाद सीरियल 'झनक' में रिया शर्मा, ट्विंकल अरोड़ा और अर्जित तनेजा लीड रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसपर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। कास्ट को देखकर साफ हो गया है कि 'झनक' में दर्शकों को फिर से लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा।
