Jhanak Leap Promo: टीवी दुनिया का चर्चित सीरियल 'झनक' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में 20 साल का लीप आ चुका है जिसके चलते सभी पुराने कलाकार शो से गायब हो चुके हैं। सीरियल की कहानी झनक और अर्शी की बेटियों के इर्द गिर्द घूमेगी। जनता नई कहानी को देखने के लिए काफी उत्साहित है। मेकर्स ने सभी को सप्राइज़ देते हुए 'झनक' का लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर दिया है जिसमें जनता को नई कहानी देखने को मिली। सीरियल में दो टीवी दुनिया के मशहूर कलाकार लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।
सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत झनक (Jhanak) से होती है जो अपनी बेटी के साथ स्कूल के आगे खड़ी दिखाई दी। 20 साल बीतने के बाद झनक की बेटी बड़ी हो गई है और अपनी मां की तरह बिना बाप के बारें में जाने घूम रही होगी। झनक की टक्कर बाइक पर जा रहे एक दरोगा से होगी जो उससे माफी मांगेगा। अपनी मां की तरह झनक उसे गुस्सा करती है ताकि बात आगे ना बढ़ पाए दरोगा उसे पैसे देगा। झनक पैसे लेने से मना कर देगी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की ठानेगी। इसी दरोगा और झनक के बीच आगे चलकर रिश्ता प्रेम कहानी में बदल जाएगा।
स्टार प्लस के सीरियल 'झनक' में रिया शर्मा (Riya Sharma) और अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) लीड रोल निभाते हुए नजर आए। इन दोनों के साथ-साथ ट्विंकल अरोड़ा भी स्टार कास्ट जॉइन करेगी जिसकी झलक दर्शकों को जल्द देखने मिलेगी। झनक का प्रोमो काफी मजेदार लग रहा है। प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और जनता खूब प्यार भी बरसा रही है।
