Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 सक्सेफुल हो रहा है। पांच साल बाद इस शो ने टीवी पर वापसी की है। शो में रुबिना दिलैक, शिल्पा शिंदे, गशमीर महाजनी, पारस कलनावत समेत कई पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। शो को ऑन एयर हुए तीन हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। सेलेब्स अपने डांस से जजेस से लेकर जनता तक को इंप्रेस करने में लग हुए हैं। आइए जानते हैं डांस के इस मैदान में किन सेलेब्स ने मारी बाजी।
झलक दिखला जा 10 (साभार: Instagram)
शो में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी पूरी मेहनत लगा रहे हैं। लेकिन शो का विजेता तो कोई एक बनेगा। अब तक के डांस परफॉर्मेंस के हिसाब से निया शर्मा, गशमीर महाजनी, पारस कलनावत, गुंजन सिन्हा, फैसल शेख और रुबीना दिलैक ने अपने दमदार डांस से सभी को हैरान कर दिया है।
निया शर्मा शो के पहले दिन से ही जजेस को इंप्रेस कर रही हैं। एक्ट्रेस हर हफ्ते अपने शानदार परफॉर्मेंस से जजेस को चौका देती हैं। एक्ट्रेस अपनी डांस रिहर्सल के वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में गोल्डन चेयर का खिताब मिला था। शो में गशमीर महाजानी अपने डांस का जादू बिखेर रहे हैं। उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। एक्टर को पिछले हफ्ते जजेस ने गोल्डन चेयर दिया था। इससे पहले ये खिताब निया शर्मा को मिला था।
रुबीना दिलैक भी अपने शानदार मूव्स से जजेस को इंप्रेस कर रही हैं। वो अपने कोरियोग्राफर सलमान के साथ हर हफ्ते कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करती हैं। सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख भी डांस के मैदान में लोगों का दिल जीत रहे हैं। फैसल शेख का कहना है कि लोगों को लगता था कि मैं सिर्फ 30 सेकंड डांस कर सकता हूं, लेकिन अब लोगों की ये सोच बदल रही हैं। शो की आनबान शान गुंजन सिन्हा हर किसी के लिए टफ कंपटीशन है। 6 साल की गुंजन के डांस परफॉर्में से सभी कंटेस्टेंट्स का पसीना छूट जाता है। गुंजन शो में छोटा पैकेट बड़ा धमाका है। सभी कंटेस्टेंट्स शो में अच्छा परफॉर्म करने के लिए खून पसीना बहा रहे हैं।
