Jhalak Dikhhla Jaa 11: राजीव ठाकुर की चमकी किस्मत, बोनी कपूर ने ऑफर की अपनी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2023, 11:31 AM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 11: सोनी टीवी का शो झलक दिखला जा 11 चर्चा में है। शो में राजीव ठाकुर के जबरदस्त डांस से इंप्रेस हुए बोनी कपूर। प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने राजीव को ऑफर की अपनी अपकमिंग फिल्म नो एंट्री की सीक्वल।

Jhalak Dikhhla Jaa 11: सोनी टीवी का पॉपुलर शो झलक दिखला जा 11 चर्चा में है। शो में टीवी के चहेते सितारे अपने डांसिंग स्टाइल से जजेस ही नहीं फैंस को भी खूब इंप्रेस कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बोनी कपूर (Boney Kapoor) बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे थे। इस खास एपिसोड में प्रोड्यूसर की फिल्मों के गानों पर कंटेस्टेंट्स ने परफॉर्म किया। शो में राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) ने नो एंट्री गाने पर धमाकेदार डांस किया। राजीव के डांस से इंप्रेस होकर बोनी ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का वादा किया है।

End of Feed