Jhalak Dikhhla Jaa 10: कलर्स टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते भी शो में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है। झलक दिखला जा में दीपावली के शुभ अवसर पर कंटेस्टेंट अलग- अलग देवी- देवताओं से जुड़ी कथाओं को टीवी पर दिखाएंगे। दीवाली स्पेशल वीक में टीवी की पॉपुलर जोड़ी अरुण गोविल (Arun Govil) और दीपिका चिखलिया (dipika chikhlia) साथ में दिखाई देंगे।
arun govil and dipika chikhlia
टीवी पर दोनों ने रामांनद सागर की रामायण (Ramayana) में राम- सीता का किरदार निभाया था। राम - सीता के किरदार में आज भी दर्शक इन्हें खूब प्यार करते हैं। आज भी लोग उतना ही सम्मान मिलता है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में राम- सीता साथ में नजर आ रहे हैं।
टीवी पर फिर साथ दिखे राम- सीता
झलक दिखला जा 10 के मंच पर दोनों स्टार्स साथ में नजर आएंगे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। प्रोमो में राम के रूप में अरुण गोविल रावण का वध करते दिखाई देते हैं। दोनों ने अपने आइकोनिक सीन को रिक्रिएट किया। इसी के साथ निया शर्मा काली माता के रूप में नजर आईं। उन्होंने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। निया का परफॉर्मेंस देखने के बाद दीपिका ने कहा कि मुझे लगा कि मैं साक्षात माता काली को देख रही हूं। मेकर्स ने प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, दीवाली स्पेशल एपिसोड को आप नहीं कर सकते हैं मिस, क्योंकि राम और सीता की जोड़ी इस मंच आएगी इस मंच देने कंटेस्टेंट को अपना आशीर्वाद।
इलक दिखला जा 10 का प्रोमो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। एक लंबे समय बाद टीवी पर दोबारा राम- सीता की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो का नया प्रोमो आने के बाद दर्शक शो के टेलिकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
