Jennifer Winget-William Ishmael Marries In Goa: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जेनिफर विंगेट ने टीवी पर रहते हुए कई हिट शोज तो दिये ही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी जबरदस्त पकड़ बनाई है। लेकिन इन दिनों जेनिफर विंगेट अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा निजी जिंदगी के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। जेनिफर विंगेट ने बीती 16 जुलाई को यूके में विलियम इस्माइल संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने वहां रहते हुए व्हाइट वेडिंग की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं अब यूके के बाद जेनिफर विंगेट ने गोवा में फिर से शादी रचाई है। जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget की शादी का पहला वीडियो हुआ Leak, व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस; दिखीं नर्वस
बता दें कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इस्माइल (William Ishmael) के संगीत की तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। जेनिफर विंगेट की शादी में इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में करण वाही, मंदिरा बेदी, कांची कौल, शब्बीर आहलुवालिया, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख और मुस्ताक शेख जैसे सितारे शामिल हैं। जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की शादी की तस्वीरें देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।
