Jennifer Winget तलाक के 12 साल बाद रचाएंगी दूसरी शादी, सिंगापुर के बिजनेसमैन को बनाएंगी हमसफर

Jennifer Winget To Marry Again With Singapore Businessman: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट तलाक के 12 साल बाद फिर से शादी रचाने वाली हैं। वह सिंगापुर के बिजनेसमैन को हमसफर बनाएंगी।

Jennifer Winget To Marry Again With Singapore Businessman: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जेनिफर विंगेट ने टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं। छोटे पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी जेनिफर विंगेट ने धाक जमा ली है। लेकिन हाल ही में जेनिफर विंगेट अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) एक बार फिर से जिंदगी में प्यार को मौका देकर अपना घर बसाने वाली हैं। जेनिफर विंगेट तलाक के 12 साल बाद दोबारा शादी रचा सकती हैं। जेनिफर विंगेट का नाम हाल ही में सिंगापुर के एक बिजनेसमैन संग जुड़ रहा है। यह भी पढ़ें: TV को लात मारकर OTT पर सिक्का जमाने में कामयाब हुए ये 7 स्टार्स, पहले ही शो से बॉलीवुड स्टार्स को दिखाई आंख

jennifer winget

सिंगापुर के बिजनेसमैन संग शादी करेंगी जेनिफर विंगेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

शादी की प्लानिंग कर रही हैं जेनिफर विंगेट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्टस के मुताबिक, जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) सिंगापुर आधारित बिजनेसमैन विलियम इस्माइल (William Ishmael) के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं कपल अब शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए जेनिफर विंगेट से जुड़े सूत्रों ने कहा, "जेनिफर और विलियम एक साथ काफी खुश हैं। उन्हें साथ देखना और उनके प्यार भरे रिश्ते को निहारना काफी सुखद है। विलियम ने एक हॉलीडे के दौरान जेनिफर को प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दी है। वो अब शादी की योजना बना रहे हैं। जेनिफर इन दिनों वेंडर्स और शादी की सर्विसेज से जुड़ी चीजें शॉर्टलिस्ट कर रही हैं।" यह भी पढ़ें: छोटे परदे पर सनकी बन इन TV स्टार्स ने फैलाई थी दहशत, हीरो-हीरोइन की भी कांप जाती थी रूह

End of Feed