TV Actors Played Psycho Character: टीवी कलाकारों के किरदार कुछ याद रह जाते हैं तो कई भूल जाते हैं। टीवी के ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने छोटे परदे पर सनकी बन लोगों की ही नहीं बल्कि हीरो हीरोइन की चीखें निकाली है। इस लिस्ट में जेनिफ़र विंगेट से लेकर कर्णविर बोहरा का नाम भी शामिल है।
टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने सीरियल बदले रिश्तों में एक सनकी पति का रोल निभाया था। कहानी में दृष्टि धामी को अभिनव काफी परेशान और मारते थे।
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा का किरदार विराज कोई कैसे भूल सकता है। सीरियल सौभाग्यवती भव में एक्टर ने सनकी इंसान का रोल निभाया था जिसे लोग आज भी याद कर तारीफ़ों के पुल बांधते हैं।
सीरियल क्यूंकी सास भी कभी बहु थी अक्षदीप सहगल ने अंश का किरदार निभाया था। कहानी में अंश तुलसी का बिगड़ैल बेटा था जो अपनी पत्नी गौरी को काफी टॉर्चर करता था।
शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभा चुके भव्या गांधी भी अब एक सनकी आदमी का किरदार निभाने वाले हैं। सीरियल पुष्पा इम्पोसीबले में एक्टर को एक अनोखा किरदार मिला है जो कहानी में तड़का लगाएगा।
जेनिफर विंगेट का शो बेहद सभी को याद होगा ही कैसे माया का रोल प्ले कर एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आज भी लोग उन्हे उस सनकी वाले रोल में देखना चाहते हैं।
सीरियल डोली अरमानों की में मोहित मलिक ने एक नेगटिव के साथ-साथ सनकी इंसान का किरदार निभाया था। इस कहानी में उनका कई औरतों संग चक्कर दिखाया और कैसे वह अपनी पत्नी को मारता था।