टीवी मसाला

Avinash Mishra करेंगे अरेंज मैरिज! Eisha Singh संग डेटिंग की अफवाहों के बीच खुद को बताया 'सिंगल'

Avinash Mishra Calls Himself Single Amid Dating Rumors: टीवी के पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा ने डेटिंग की अफवाहों के बीच खुद को सिंगल बताया है। उन्होंने शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

Image

अविनाश मिश्रा ने खुद को बताया सिंगल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Avinash Mishra Calls Himself Single Amid Dating Rumors: टीवी के पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अविनाश मिश्रा ने टीवी पर रहते हुए कई हिट शोज दिये हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 18' के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं इन दिनों अविनाश मिश्रा टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग में बिजी हैं। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) कुछ दिनों पहले अपनी और ईशा सिंह की सगाई की अफवाह के कारण लाइमलाइट में आ गए थे। दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें अविनाश एक्ट्रेस का हाथ थामे नजर आए। हालांकि वो तस्वीर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के म्यूजिक वीडियो से जुड़ी थी। वहीं हाल ही में अविनाश मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद को सिंगल बताया है। यह भी पढ़ें: 'हवस की पुजारन लग रही हो...'- BB 18 में रजत दलाल ने कशिश कपूर पर कसा तंज, अविनाश मिश्रा के खिलाफ भरे कान

    अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) की दोस्ती "बिग बॉस 18' में रहते हुए काफी गहरी हो गई थी। शो में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। दोनों साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आए हैं। इतना ही नहीं, उन्हें अक्सर वैकेशन पर भी साथ ही देखा गया है। लेकिन डेटिंग की अफवाहों को दरकिनार करते हुए अविनाश मिश्रा ने ई-टाइम्स से कहा, "मैं केवल ईशा के साथ ही स्पॉट नहीं हुआ हूं, बाकियों के साथ भी हुआ हूं। मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। मैं सिंगल हूं।" अविनाश मिश्रा ने अरेंज मैरिज का हिंट देते हुए कहा, "मेरी मां फैसला करेंगी कि मैं किससे शादी करूंगा। मैं और ईशा केवल अच्छे दोस्त हैं। बस इतना ही।" यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान के मुंह से शालीन भनोट का नाम सुन शर्मा गईं ईशा सिंह, अविनाश के चेहरे का उड़ा रंग

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      बता दें कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh)की सगाई की अफवाहें पहले भी खूब आई हैं। खुद ईशा सिंह ने भी इन अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि मेरी मां पहले ही इस चीज को साफ कर चुकी हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article