टीवी मसाला

Anupamaa: Sachin Taygi ने की शिवम खजुरिया की एक्टिंग की तारीफ, Rupali Ganguly के बने फैन (Exclusive)

Sachin Taygi On Shivam Khajuria And Rupali Ganguly: अनुपमा एक्टर सचिन त्यागी ने अपने इंटरव्यू में शिवम खजुरिया की एक्टिंग की तारीफ की है। इस मौके पर उन्होंने खुद को रुपाली गांगुली का फैन बताया।

Image

sachin tyagi on shivam khajuria and rupali ganguly (photo credit- instagram)

Sachin Taygi On Shivam Khajuria And Rupali Ganguly: टीवी एक्टर सचिन त्यागी को सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में खूब प्यार मिल रहा है। सचिन त्यागी (Sachin Taygi) इस शो में दिग्विजय के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो अनुपमा के अच्छे दोस्त हैं। अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है। शो में सचिन त्यागी और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के खूब सारे सीन होते हैं, लेकिन अब वह शिवम खजुरिया के भी साथ कई बार नजर आते हैं। हाल ही में सचिन त्यागी ने जूम/ टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत की, जिसमें एक्टर ने शिवम खजुरिया के काम की तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत के बाद आधी रात को श्मशान पहुंचे Parag Tyagi, कैमरे में दिखाई एनर्जी और आहटेंShefali Jariwala की मौत के बाद आधी रात को श्मशान पहुंचे Parag Tyagi, कैमरे में दिखाई एनर्जी और आहटें)

    सचिन त्यागी ने की शिवम खजुरिया की तारीफ

    सचिन त्यागी और शिवम खजुरिया सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक साथ नजर आए थे। शिवम ने कुछ ही एपिसोड में वो शो छोड़ दिया था, जिसके बाद शिवम और सचिन को एक साथ काम करने का मौका अनुपमा में मिला। अब शिवम के साथ लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करने के बारे में सचिन त्यागी ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में उनका विकास हुआ है। अभिनेता ने कहा, 'वह अब पहले से कहीं बेहतर अभिनेता हैं। एक अभिनेता के रूप में उनमें बहुत विकास हुआ है। उनकी भूख अब बढ़ गई है। वह बेहद शानदार अभिनेता हैं। वह अपने काम पर पूरी तरह से फोकस रहते हैं। वह लगातार बेहतर होते जा रहे हैं।” (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ना कहने की हिम्मत रखो', Peddi में Janhvi kapoor के बोल्ड सीन्स पर भड़कीं अनु अग्रवाल, एक्ट्रेस को ही घेरा?)

      सचिन त्यागी ने खुद को बताया रुपाली गांगुली का फैन

      इसके अलावा, सचिन त्यागी ने रुपाली गांगुली की जमकर तारीफ की और कहा कि वह उनकी एक्टिंग के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा, 'मैं रूपाली का बहुत सम्मान करता हूं। मैंने अपनी लाइफ में उनकी जैसी कोई एक्ट्रेस नहीं देखी है, जो हर सीन को शानदार बनाने में इतनी बेताब रहती है। वह हर सीन को अपना 100 प्रतिशत देती है। उनकी पागलपन की हद तक उनमें पूरी तरह से समर्पण है, जो बेहद सराहनीय है। मैं उनके समर्पण और मेहनत का बहुत बड़ा फैन हूं। रूपाली गांगुली से ज्यादा बिजी होना बहुत मुश्किल है। उनके पास ढेरों एंडोर्समेंट, इवेंट्स और शूट्स हैं। वह बहुत ही ज्यादा बिजी इंसान हैं।' सचिन त्यागी ने आखिर में कहा कि उनकी और रूपाली गांगुली की दोस्ती पर्दे से भी ज्यादा कमाल की है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article