Jennifer Winget ने सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी, 41 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी; बोलीं- 'प्यार पर भरोसा'

Jennifer Winget On Wedding: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें जेनिफर ने अपनी शादी और प्यार पर बात की है।

Jennifer Winget On Wedding: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खास दिनों को एन्जॉय कर रही हैं। जेनिफर लंबे समय बाद स्क्रीन पर नजर आई हैं और उनकी सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन (Shaque: Trust No One) काफी पसंद की जा रही है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ अपनी मैरिड लाइफ को शुरू किया है। 41 साल की उम्र में जेनिफर ने दूसरी शादी की है और वह अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें जेनिफर ने अपनी मैरिड लाइफ पर खुलकर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी को कहा 'गोल्ड डिगर', भड़कीं एक्ट्रेस बोलीं- 'तमाचा खाएगा'

jennifer winget with husband

jennifer winget with husband (photo credit- instagram)

    जेनिफर विंगेट ने प्यार पर भरोसे की बात की

    जेनिफर विंगेट ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत की है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें हमेशा से ही प्यार पर भरोसा रहा है। उन्होंने कहा, 'जब से मुझे पता चला कि प्यार क्या होता है, तब से मेरा प्यार पर हमेशा से भरोसा रहा है। हम सभी के अंदर यह भावना होती है।' एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि प्यार का मतलब सिर्फ पार्टनर के बीच का प्यार ही नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के बीच का प्यार भी होता है। उन्होंने आगे कहा, 'यह बात सुनने में घिसी-पिटी लग सकती है, लेकिन यह सच है। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपको एहसास होता है कि दोस्तों और परिवार का प्यार कितना जरूरी है। प्यार सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक ही सीमित नहीं होता। आपका पालतू जानवर आपको जो प्यार देते हैं, वह बिना किसी शर्त के होता है। इसलिए, प्यार सिर्फ एक तरह का नहीं होता।'

    सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी

    जेनिफर ने इस मौके पर सीक्रेट वेडिंग पर भी चुप्पी तोड़ी और बताया कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते ऐसा करना आसान नहीं होता। जेनिफर ने ये भी कहा कि उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था। सबको सब जानना होता है। छिपाने जैसा कुछ नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन कदम रखेंगे ईशा सिंह के भाई? सच बयां कर बोले- मना नहीं करूंगा...

      जेनिफर विंगेट ने की दो शादियां

      बता दें कि जेनिफर और विलियम इश्माएल ने यूके में अपने कुछ करीबी लोगों के बीच शादी की थी। दोनों की इस शादी की तस्वीरें जेनिफर ने खुद शेयर कर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। इससे पहले जेनिफर ने कभी अपनी लव लाइफ का फैंस को हिंट तक नहीं दिया था। जेनिफर और विलियम इश्माएल ने मुंबई में इंडिया वेडिंग भी की। इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स नजर आए थे, जो जेनिफर विंगेट के सालों से दोस्त हैं।

      End of Feed