Karan Wahi संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी Jennifer Winget, तलाक के 12 साल बाद दूसरी बार बसाएंगी घर?

Jennifer Winget And Karan Wahi Rumored To Marry Soon: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जेनिफर विंगेट जल्द ही करण वाही के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। उनसे जुड़ी इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

Jennifer Winget And Karan Wahi Rumored To Marry Soon: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जेनिफर विंगेट लेकिन हाल ही में करियर के लिए नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, जेनिफर विंगेट को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस दूसरी बार अपना घर बसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) शादी के 12 साल बाद दोबारा शादी रचाने वाली हैं। उनका नाम टीवी के ही पॉपुलर एक्टर करण वाही के साथ जुड़ रहा है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

jennifer winget marriage

फोटो क्रेडिट- जेनिफर विंगेट, करण वाही इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)और करण वाही (Karan Wahi) जल्द ही शादी रचा सकते हैं। हालांकि ये खबरें अभी तक केवल अफवाहों तक ही सीमित हैं और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेनिफर विंगेट और करण वाही की ओर से भी मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि करण वाही (Karan Wahi) और जेनिफर विंगेट साथ में एक वेब शो 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में जेनिफर विंगेट और करण वाही की केमिस्ट्री भी बेहद जबरदस्त दिखी। शो से इतर जेनिफर विंगेट और करण वाही एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

End of Feed