इश्कबाज एक्ट्रेस अदिति गुप्ता के घर गूंजी किलकारी, शादी के 7 साल बाद दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Additi Gupta Baby: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना अदिति गुप्ता ने फैंस को अचानक खुशखबरी दी। एक्ट्रेस माँ बन गईं हैं और उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर मिले इस सप्राइज़ को सुन अदिति के फैंस मानों खुशी से झूम उठे हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर।

Additi Gupta Baby: स्टार प्लस का सीरियल 'इश्कबाज' में नजर आ चुकीं अदिति गुप्ता वैसे तो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलए सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग ने लाखों करोड़ों का दिल जीत लिया। एक समय पर एक्ट्रेस टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हुआ करती थीं लेकिन अब काफी समय से वे सीरियल की दुनिया से दूर चल रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने फैंस को सप्राइज़ देते हुए खुशखबरी दी है। अदिति गुप्ता दो जुड़वा बच्चों की माँ बन गई है। इंस्टाग्राम पर अदिति ने पति कबीर संग तस्वीर शेयर कर फैंस को खुशखबरी देकर चौंका दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अदिति का खूबसूरत पोस्ट।

End of Feed