Mohit Malik and Addite Shirwaikar : टीवी के पॉपुलर कपल मोहित मलिक (Mohit Malik) और अदिति टीवी की पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। मोहित और अदिति के घर में जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल जल्द दोबारा माता- पिता बनने वाले हैं। कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत लॉकडाउन में किया था। एक्ट्रेस से बिजनेस वुमेन बनीं अदिति ने अपने बेटे एकबीर को 29 अप्रैल, 2021 को जन्म दिया था। कपल इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहा है और एक बार फिर कपल पेरेंट्स बनने के लिए तैयार है।
mohit malik and aditi (image : instagram)
ईटाइम्स की रिपोट के अनुसार, अदिति अपने पहले ट्राइमेस्टर में हैं। कपल को जब से ये गुड न्यूज मिली वो सातवें आसमान पर हैं। मोहित और अदिति ने अभी तक इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर नहीं किया है। मोहित पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल की वजह से काफी बिजी थे। एक्टर हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आए थे। इसके अलावा वो इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी थे। एक्टर अपने बिजी शेड्यूल के बीच परिवार के संग वेकेशन पर गए हैं।
अदिति और मोहित जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स
वहीं, अदिति की बात करें तो उन्होंने कई सालों तक टीवी इंडस्ट्री में काम किया है। एक्ट्रेस अब सक्सेफुल इंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं। एक्ट्रेस के मुंबई और बेंगलुरु में होटल चेन्स चलाती हैं। एक्ट्रेस मां की जिम्मेदारियों के साथ -साथ रेस्टोरेंट के बिजनेस को भी अच्छी तरह से चला रही हैं। मोहित मलिक की बात करें तो एक्टर हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आए थे। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी थे। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए अपने बेटे एकबीर को छोड़कर साउथ अफ्रीका में काम करना बहुत मुश्किल है।
