Indian Idol 16: जितेंद्र ने धर्मेंद्र को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, भावुक हुए बादशाह

Veteran actor Jeetendra pays tribute to Dharmendra: पॉपुलर सिंगिंग शो इंडियन आइडल सीजन 16 के मंच पर जितेंद्र ने अपने दोस्त धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस क्लिप को देखकर सभी लोग भावुक हो गए हैं। आइए नजर डालते है इसपर...

Veteran actor Jeetendra pays tribute to Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सबको तगड़ा झटका लगा है। अबतक बॉलीवुड इंडस्ट्री में गम का माहौल है। हाल ही में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें सभी लोग शामिल हुए और दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर अबतक लोग धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं। इस बीच इंडियन आइडल सीजन 16 में भी धर्मेंद्र को याद किया गया है। इंडियन आइडल सीजन 16 के यादों की बारात एपिसोड में जब धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी जा रही थी तो पूरा सेट भावुक हो गया। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इसपर...

indian idol16

pic credit- sony tv instagram

भावुक हुए जितेंद्र

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्टर जितेंद्र, धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं। जब कंटेस्टेंट्स धर्मेंद्र की फिल्मों के गाने गा रहे थे और जितेंद्र जी की आंखें भर आईं। जितेंद्र ने कहा, 'बहुत नेक इंसान मेरी जिंदगी में उनका बहुत बड़ा योगदान है।' वहीं इस दौरान बादशाह भी भावुक हो गए। 'धरम पाजी पंजाब की असली खुशबू थे। अब लगता है वो खुशबू हमेशा के लिए खो गई। वो सबके आइडल थे। धरम जी जहां भी हैं, खुश रहें, सुकून में रहें।' बादशाह ने धर्मेंद्र की शायरी सुनाई, ' सब कुछ पाकर भी हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं, कमबख्त जान क्यों जाती है जाते हुए। इस क्लिप को देखकर सभी लोग भावुक हो गए। फैंस लगातार क्लिप पर रिएक्ट करते हुए धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं।

End of Feed